कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तीखा हमला, ‘टपोरी’ बयान से मचा सियासी बवाल |

कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तीखा हमला, ‘टपोरी’ बयान से मचा सियासी बवाल |

बीजेपी सांसद Kangana Ranaut ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में राहुल गांधी का व्यवहार ठीक नहीं है और उनके आने से महिला सांसद असहज महसूस करती हैं। कंगना ने कहा कि राहुल गांधी इंटरव्यू के दौरान हूटिंग करते हैं और लोगों से ‘तू-तड़ाक’ में बात करते हैं।

उन्होंने यहां तक कह दिया कि उनका व्यवहार “टपोरी” जैसा है। हालांकि, कंगना ने Priyanka Gandhi की तारीफ करते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपनी बहन से सीखना चाहिए। इसके अलावा सनातन पर बोलते हुए कंगना ने कहा कि भारत में सभी लोग सनातनी हैं। इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है और बयानबाजी तेज होने की संभावना है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *