उत्तराखंड में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने बड़ा फैसला लिया है। अब केदारनाथ मंदिर और बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को आस्था का शपथ पत्र देना होगा। समिति के अनुसार, गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक रहेगी, लेकिन यदि कोई व्यक्ति सनातन धर्म में आस्था जताते हुए शपथ पत्र देता है, तो उसे प्रवेश दिया जा सकता है। समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उदाहरण देते हुए Sara Ali Khan का नाम लिया और कहा

कि अगर वे भी शपथ पत्र देती हैं, तो दर्शन कर सकती हैं। इस फैसले को लेकर सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस ने इसे आस्था का अपमान बताते हुए सरकार पर निशाना साधा है। अब इस नियम के लागू होने और इसके असर पर सभी की नजरें टिकी हैं।

