राहुल-प्रियंका की गडकरी से मुलाकात, बस सेफ्टी नियमों पर हुई अहम चर्चा |

राहुल-प्रियंका की गडकरी से मुलाकात, बस सेफ्टी नियमों पर हुई अहम चर्चा |

लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi ने केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari से संसद परिसर में मुलाकात की। बताया जा रहा है कि यह बैठक राजस्थान बस बॉडी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ हुई, जिसमें बसों की सेफ्टी और निर्माण से जुड़े नियमों पर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान गडकरी ने बस बॉडी बनाने में हो रही खामियों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कई बसों में ऐसे डिजाइन बनाए जाते हैं, जहां आग लगने की स्थिति में यात्रियों के निकलने का रास्ता नहीं बचता। केंद्र सरकार पहले ही बस सेफ्टी को लेकर नए नियम लागू कर चुकी है। इस बैठक को उसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *