नेपाल के खोटांग जिले में एक बड़ा हादसा टल गया, जब एयर डायनेस्टी का हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान अचानक पलट गया। हेलिकॉप्टर में एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार थे, जो काठमांडू से अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, उड़ान भरने के करीब 50 मिनट बाद जैसे ही हेलिकॉप्टर केपिलासगढी में उतरने लगा, उसका संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिरकर पलट गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। पायलट समेत सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि एक यात्री को मामूली चोट आई है। हादसे के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और घायल को दूसरे हेलिकॉप्टर से वापस काठमांडू लाया गया। दुख के माहौल में यह हादसा परिवार के लिए और भी डरावना साबित हुआ, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी की जान बच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *