देश में LPG संकट के बीच Gurugram से बड़ी राहत की खबर सामने आई है। यहां Sohna के सेक्टर-33 स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में उत्तर भारत का पहला LPG ATM शुरू किया गया है। Bharat Petroleum Corporation Limited द्वारा शुरू इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत अब सिर्फ 2 से 3 मिनट में गैस सिलेंडर मिल जाएगा। यह मशीन पूरी तरह ऑटोमेटेड है, जहां ग्राहक OTP वेरिफिकेशन और डिजिटल पेमेंट के जरिए

सिलेंडर ले सकते हैं। इसमें मिलने वाले फाइबर कॉम्पोजिट सिलेंडर हल्के, सुरक्षित और ट्रांसपेरेंट हैं, जिससे गैस का लेवल भी आसानी से देखा जा सकता है। 24×7 उपलब्ध इस सुविधा से अब गैस के लिए लंबा इंतजार खत्म हो सकता है और भविष्य में इसे अन्य शहरों में भी शुरू किया जा सकता है।

