बक्खाली बीच पर मिला रहस्यमयी ड्रोन, जांच में जुटी पुलिस |

बक्खाली बीच पर मिला रहस्यमयी ड्रोन, जांच में जुटी पुलिस |

साउथ 24 परगना के बक्खाली बीच पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बुधवार दोपहर एक रहस्यमयी ड्रोन बरामद किया गया। यह ड्रोन वेस्ट अमरावती गांव के पास समुद्र किनारे पड़ा मिला, जिसे देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फ्रेजरगंज कोस्टल पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से ड्रोन को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह जेट इंजन से चलने वाला ड्रोन है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर एयर डिफेंस ट्रेनिंग में किया जाता है। बताया जा रहा है कि भारतीय नौसेना या अन्य रक्षा बल दुश्मन के विमान की गतिविधियों की नकल करने के लिए ऐसे ड्रोन का उपयोग करते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह ड्रोन यहां कैसे पहुंचा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *