जी हां दिनांक 18 मार्च दिन बुधवार को धनबाद समाहरणालय में,55 पार्षदों में से 50 पार्षदों ने वार्ड संख्या 7 के पार्षद अरुण कुमार चौहान के पक्ष में वोट देकर डिप्टी मेयर बना दिया । लेकिन इसके साथ ही उप महापौर की कुर्सी पर संकट,भी मंडराने लगा , शपथ पत्र में आपराधिक मामले छुपाने के आरोप लगाया गया है।

उप महापौर अरुण चौहान की चुनावी जीत अब कानूनी दांव-पेंच में फंसती नजर आ रही है, उनकी जीत को कोर्ट में चुनौती दी गई है, जिसमें शपथ पत्र में आपराधिक मामलों की जानकारी छुपाने का गंभीर आरोप वार्ड संख्या 7 के ही चुनाव हारने वाली , नेहा कुमारी ने लगाते हुए,अदालत का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि अरुण चौहान ने नामांकन के दौरान जो शपथ पत्र दाखिल किया, उसमें अपने खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक मामलों का पूरा विवरण नहीं दिया.

