बिहार की सियासत में अब नया मोड़ आ गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार की कमान कौन संभालेगा, इसे लेकर कयासबाजी तेज हो गई है। बुधवार को जमुई में समृद्धि यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर कहा, “आगे इन्हें ही सब करना है।” इस बयान से साफ संकेत मिल रहे हैं कि अगले महीने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हो सकते हैं। इससे पहले भागलपुर में जनसंवाद कार्यक्रम में एंकर ने गलती से सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री कह दिया था, जिस पर नीतीश कुमार मुस्कुराए थे और सम्राट थोड़े असहज हुए थे। नीतीश कुमार के इस बयान ने अब सियासी गलियारों में चर्चाओं को और हवा दे दी है। संभावना जताई जा रही है कि 14 अप्रैल के बाद नए मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई जा सकती है।

