18 मार्च को देर शाम शहर के वार्ड नंबर तीन में अवस्थित छोटी अलीगंज चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संध्या संध्या 4:00 कार्यक्रम स्थल से हजारों की संख्या में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मुख्य सड़क से पुराना होस्पीटल चौक,भगत पाड़ा, नगर थाना, राज हाई स्कूल रोड, खदान पाड़ा, माइनिंग ऑफिस होते हुए वापस चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण पहुंची l नगर भ्रमण के दौरान भजन कीर्तन होता रहा। कार्यक्रम स्थल पहुंचने के बाद शंख ध्वनि, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ,भरतनाट्यम नृत्य देशभक्ति गीत व बौद्धिक हुआ। मुख्य वक्ताओं के द्वारा प्रवचन भी दिया गया। l हिंदू सम्मेलन में पहुंचे

श्रद्धालुओं के लिए रात्रि 8:00 बजे महा प्रसाद का आयोजन किया गया। मंच पर दिपीका चंद्रा के द्वारा प्रस्तुत भरतनाट्यम नृत्य को दर्शकों ने काफी पसंद किया। मुख्य वक्ताओं में क्रमशः अजय कुमार, दुर्गा मरांडी व श्रवण महतो ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद अजय रविदास, सहदेव साह, राजा जी, धर्मेंद्र त्रिवेदी, विवेकानंद तिवारी, प्राची देवी, निधि गुप्ता काफी सक्रिय रहे।

