हजारीबाग में 18 मार्च 2026 को आगामी रामनवमी, ईद-उल-फितर और सरहुल को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट दिखा। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समुदायों के मौलाना, बुद्धिजीवी और सद्भावना मंच के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने, सड़कों की मरम्मत, विवादित गानों पर रोक, संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी, बैरिकेडिंग और सुरक्षा बलों की तैनाती जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

उपायुक्त ने सभी से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। साथ ही चेतावनी दी कि कानून हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि सभी त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराए जाएंगे।

