गुरुवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय नववर्ष के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नववर्ष मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत का गायन किया गया एवं पथ संचलन किया गया।

सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्या हेमा कुमारी के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया तत्पश्चात संपूर्ण वंदना के उपरांत प्रधानाचार्या के द्वारा नववर्ष के बारे में बताया गया। आचार्य संदीप झा ने नववर्ष एवं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। इस अवसर पर विद्यालय समिति के सभी सदस्य गण एवं सभी आचार्य एवं आचार्या उपस्थित रहे।

