Kaimur जिले में LPG गैस आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। जिला पदाधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि HPCL, BPCL और IOCL की कुल 19 गैस एजेंसियां जिले में सक्रिय हैं। 17 मार्च 2026 तक जिले में 8048 सिलेंडर उपलब्ध थे, जिनमें से 1707 का वितरण किया जा चुका है, जबकि 6284 सिलेंडर स्टॉक में मौजूद हैं।

वहीं 12324 सिलेंडरों की बुकिंग लंबित है, जिसे अगले 2-3 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य है। प्रशासन ने e-KYC अनिवार्य किया है और शहरी क्षेत्रों में 25 दिन व ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल पर ही रिफिल बुकिंग की अनुमति दी है। साथ ही, डिलीवरी के समय DAC कोड देना जरूरी होगा। कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमारी जारी है और शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर भी जारी किया गया
है।

