नीतीश नहीं बने CM तो चुनाव नहीं लड़ूंगा: अनंत सिंह |

नीतीश नहीं बने CM तो चुनाव नहीं लड़ूंगा: अनंत सिंह |

बिहार के चर्चित नेता और मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने अपने सियासी भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर Nitish Kumar मुख्यमंत्री नहीं बने रहते हैं तो वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि उन्होंने साफ किया कि वे राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे हैं।

अनंत सिंह ने कहा कि अब उनके बेटे चुनाव लड़ेंगे, जबकि वे जनता के लिए काम करते रहेंगे। दरअसल, राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डालने के लिए अनंत सिंह एम्बुलेंस से Bihar Vidhan Sabha पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में यह बयान दिया। गौरतलब है कि दुलारचंद यादव हत्याकांड में सजा के कारण अनंत सिंह फिलहाल जेल में बंद हैं। वहीं बिहार में कल 5 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव हो रहा था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *