Deoghar के डिगरिया पहाड़ की चोटी पर जंगल में भीषण आग लग गई, जिससे वन क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वनकर्मियों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि महुआ

चुनने के लिए लगाई गई आग फैलकर जंगल तक पहुंच गई, जिससे वन्यजीवों और पर्यावरण को नुकसान का खतरा पैदा हो गया। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस तरह की आग न लगाएं, क्योंकि इससे जंगल और जीव-जंतुओं को भारी नुकसान होता है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन विभाग सतर्क बना हुआ है।

