Kabul में हुए कथित हवाई हमले को लेकर Afghanistan और Pakistan के बीच तनाव बढ़ गया है। अफगान अधिकारियों का दावा है कि नशा मुक्ति अस्पताल पर हमले में 400 लोगों की मौत और 250 घायल हुए हैं। वहीं प्रवक्ता Hamdullah Fitrat ने बताया कि इमारत का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है और राहत कार्य जारी है। दूसरी ओर, Shehbaz Sharif सरकार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पाकिस्तान का कहना है कि

उसने केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, न कि किसी नागरिक अस्पताल को। इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं।

