राज्यसभा चुनाव के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पटना के नए समाहरणालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूरे कैंपस का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने भवन की व्यवस्था, सुविधाओं और कामकाज की स्थिति की जानकारी ली।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आम लोगों को बेहतर और तेज प्रशासनिक सेवाएं मिलनी चाहिए। बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए भी Nitish Kumar उम्मीदवार हैं। ऐसे में चुनावी माहौल के बीच उनका यह दौरा प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

