Dhanbad में रसोई गैस की आपूर्ति अभी भी सामान्य नहीं हो पाई है, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। गैस एजेंसियों को कंपनियों से कम सिलिंडर मिल रहे हैं, जिसके कारण बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को 8 से 10 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि इस वित्तीय वर्ष के 12 सिलिंडर लेने वाले उपभोक्ताओं की अगली बुकिंग अब अप्रैल में ही संभव होगी। वहीं, सर्वर की तकनीकी समस्या ठीक

होने के बाद अब बुकिंग का मैसेज मिल रहा है, लेकिन डिलीवरी में देरी जारी है। कॉमर्शियल सिलिंडर की हालत और भी खराब है—होटल और छोटे व्यवसायों को भारी दिक्कत हो रही है। फिलहाल एजेंसियां केवल ऑनलाइन बुकिंग ही ले रही हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

