Bastacola और Jharia के बीच साइड रोड पर आज सुबह भारी जाम लग गया। वजह बनी LPG गैस की आपूर्ति, जहां सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें लग गईं। इस जाम की वजह से ऑफिस जाने वाले, स्कूल और कॉलेज के छात्र घंटों फंसे रहे और कई लोग लेट हो गए। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर न तो ट्रैफिक पुलिस दिखी और न ही कोई प्रशासनिक व्यवस्था, जो जाम को हटाने की कोशिश करे। जब सरकार दावा कर रही है कि

झारखंड में LPG की कोई कमी नहीं है, तो फिर ये हालात क्यों बने? सवाल उठता है कि Dhanbad का प्रशासन, सांसद और स्थानीय विधायक आखिर कहां हैं? स्थानीय लोग अब जिम्मेदारों से जवाब मांग रहे हैं।

