नगर थाना में आगामी पर्व क्रमशः ईद, सरहुल एवं रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक अंचलाधिकारी के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया, नगर परिषद प्रशासक अमरेंद्र चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल, उपाध्यक्ष राणा ओझा के अलावे अन्य वार्डों के वार्ड पार्षद व नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण

में मनाने का निर्णय लिया गया साथ ही रामनवमी के जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाले जाने संबंधी चर्चा की गई। पर्व के दौरान डीजे का प्रयोग न करने, अफवाहों से बचने आदि जैसे आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

