हजारीबाग में UGC रेग्यूलेशन के खिलाफ धरना, ‘रोल बैक’ की मांग तेज |

हजारीबाग में UGC रेग्यूलेशन के खिलाफ धरना, ‘रोल बैक’ की मांग तेज |

हजारीबाग के हड़ताली चौक पर सवर्ण एकता मंच के बैनर तले UGC रेग्यूलेशन के विरोध में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने काला पट्टा बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से “UGC रोल बैक” के नारे लगाए और सरकार के खिलाफ विरोध जताया। मंच के सदस्यों ने आरोप लगाया कि नया University Grants Commission रेग्यूलेशन छात्रों और युवाओं के हितों के खिलाफ है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द फैसला नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और इसे सड़क से सदन तक ले जाया जाएगा। धरना में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सभी ने एक सुर में रेग्यूलेशन वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुआ, लेकिन आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *