मुंबई के मलाड स्टेशन परिसर में नमाज पढ़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास बने अस्थायी शेड के नीचे कुछ लोग नमाज अदा करते नजर आ रहे हैं।

इस मामले को लेकर भाजपा नेता किरिट सोमैया ने रेलवे अधिकारियों और पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि रेलवे परिसर या सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की गतिविधि नियमों के खिलाफ है। फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है, जबकि रेलवे और पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

