धनबाद में DC-SSP ने थामा कुदाल-फावड़ा, रानी तालाब की खुद की सफाई |

धनबाद में DC-SSP ने थामा कुदाल-फावड़ा, रानी तालाब की खुद की सफाई |

झारखंड के Dhanbad में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर खास पहल देखने को मिली। धैया स्थित रानी तालाब में शनिवार 14 मार्च 2026 को विशेष सफाई अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डीसी Aditya Ranjan और एसएसपी Prabhat Kumar खुद कुदाल और फावड़ा लेकर तालाब की सफाई करने उतरे।

उनके साथ डीडीसी सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार और अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने श्रमदान करते हुए रानी तालाब परिसर की सफाई की और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सुबह 6:30 बजे से शुरू हुए इस अभियान में नगर निगम के पदाधिकारी और कर्मी भी शामिल हुए। अधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन अपने घर और आसपास की सफाई जरूर करें, ताकि शहर स्वच्छ और हरित बन सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *