एलन मस्क की टीम में भारतीय AI रिसर्चर देवेंद्र सिंह चपलोत की एंट्री |

एलन मस्क की टीम में भारतीय AI रिसर्चर देवेंद्र सिंह चपलोत की एंट्री |

Elon Musk की टीम में भारतीय AI रिसर्चर Devendra Singh Chaplot शामिल हो गए हैं। IIT बॉम्बे के एलुमिनी चपलोत अब xAI और SpaceX की लीडरशिप टीम का हिस्सा होंगे और सीधे एलन मस्क को रिपोर्ट करेंगे। डॉ. चपलोत इससे पहले Meta Platforms में AI रिसर्चर के तौर पर काम कर चुके हैं।

उन्होंने Indian Institute of Technology Bombay से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और बाद में Carnegie Mellon University से मशीन लर्निंग में PhD पूरी की। चपलोत ने सोशल मीडिया पर बताया कि वे xAI और SpaceX के साथ मिलकर सुपरइंटेलिजेंस और उन्नत AI तकनीक पर काम करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *