जिले के महेशपुर के गोविन्दपुर गांव के निवासी नरेश मुर्मू ने महेशपुर थाना में अपने पिता धनेश्वर मुर्मू के खिलाफ लिखित आवेदन देकर पिता के द्वारा अपनी मां सुशीला हेम्ब्रम की हत्या करने की जानकारी दी थी। वादी के आवेदन के आधार पर महेशपुर थाना कांड संख्या 39/2026, बी एन एस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा महेशपुर के एस डी पी ओ के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम गठित की गई।

अनुसंधान के क्रम में एवं साक्ष्य के आधार पर टीम ने उक्त गांव के बाहर झाड़ी में छिपे धनेश्वर मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया एवं उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार भुजाली को भी जब्त कर लिया। आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार कर ली है। विशेष अनुसंधान टीम में पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी महेशपुर रवि शर्मा, रद्दीपुर ओपी प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय, पुलिस अवर निरीक्षक क्रमशः दिपक कुमार, अजय कुमार महतो एवं आरक्षी राजेश हेम्ब्रम व अंकित कुमार शामिल थे।

