डी ए वी पब्लिक स्कूल के सह पाठ्यक्रम गतिविधि के तहत विद्यालय के वर्ग सप्तम, नवम एवं ग्यारहवीं के करीब 100 बच्चों को शैक्षणिक परिभ्रमण हेतु साहिबगंज के प्रसिद्ध साइंस सिटी एवं मंडरो प्रखंड स्थित फॉसिल पार्क ले जाया गया।विद्यालय परिसर से प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती, प्रभारी प्राचार्य संजीव कुमार मिश्रा, वरिष्ठ अध्यापक डी के सिंह, अमित कुमार एवं अन्य शिक्षकों ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। प्राचार्य डॉ चक्रवर्ती ने बताया कि ऐसे परिभ्रमण से छात्रों का बौद्धिक और मानसिक विकास होता है, इसलिए प्रतिवर्ष बच्चों को परिभ्रमण कराया जाता है।शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों की न केवल जिज्ञासा शांत होती है बल्कि उनका ज्ञानवर्धन भी होता है।

फॉसिल के बारे में म्यूजियम एवं फिल्म के माध्यम से जानकारियां प्राप्त की। स्थानीय गाइड के माध्यम से बच्चों को इन स्थानों की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। परिभ्रमण में छात्र छात्राओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए वरिष्ठ शिक्षक धर्मेंद्र कुमार देव, रतन पांडे, राजेंद्र बग्गा, विश्वनाथ मुखर्जी, गोपाल विश्वास, पापीया बनर्जी, अनुपमा साह, कुमारी प्रियंका एवं तूलिका बिस्वास के साथ साथ संजय कुमार यादव को भेजा गया।

