नगर परिषद ने नई पाइपलाइन से जलापूर्ति शुरू की

नगर परिषद ने नई पाइपलाइन से जलापूर्ति शुरू की

नगर परिषद द्वारा राज हाई स्कूल के पास बने ओवरहेड पानी टंकी से पाइपलाइन बिछाकर क्षेत्र में जलापूर्ति की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। इस संबंध में लोगों को जानकारी देने के लिए नगर परिषद द्वारा माइकिंग कराई गई।

माइकिंग राज हाई स्कूल मुख्य सड़क, दुर्गा कॉलोनी की सभी गलियों, आनंदपुरी कॉलोनी, रानी ज्योतिर्गमय स्टेडियम के पीछे की कॉलोनी तथा शिवपुरी कॉलोनी (गली A, B, C) में कराई गई। नगर परिषद ने बताया कि जिन लोगों को पानी का कनेक्शन चाहिए, वे नगर परिषद कार्यालय में आवेदन देकर जल कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *