जिले में उपभोक्ताओं को घरेलू एवं वाणिज्यिक गैस की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माप तौल पदाधिकारी द्वारा पाकुड़िया क्षेत्र स्थित एम/एस राज रानी एचपी गैस ग्रामीण वितरक, पाकुड़िया (महेशपुर-पाकुड़िया रोड) का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान एजेंसी में गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं को समय पर गैस आपूर्ति से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस संबंध में एजेंसी संचालक अरुण कुमार भगत, वितरक (एचपी गैस) ने बताया कि पाकुड़िया क्षेत्र में घरेलू गैस एवं वाणिज्यिक गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र के घरेलू एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और सभी सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। माप-तौल पदाधिकारी शशि संगीता बाड़ा ने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर ही गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए तथा गैस वितरण में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखी जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

