Hazaribagh के बड़ा अखाड़ा प्रांगण में रामनवमी महा समिति का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस चुनाव में करण यादव उर्फ लड्डू यादव को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। चुनाव संरक्षक विद्यानंद दास की देखरेख में कराया गया, जबकि पर्यवेक्षक और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। चुनाव में कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे और कुल 233 वोट पड़े। इसमें करण यादव उर्फ लड्डू यादव को सबसे ज्यादा 97 वोट मिले और उन्होंने जीत हासिल की।

जीत के बाद उन्हें समिति के संरक्षक विद्यानंद दास और प्रशांत प्रधान ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद करण यादव ने पूजा-अर्चना की और कार्यकर्ताओं के साथ विजय जुलूस निकाला। इस दौरान जय श्री राम के नारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष करण यादव ने कहा कि रामनवमी का महापर्व हजारीबाग में धूमधाम से मनाया जाएगा और समाज को नशामुक्त बनाने का भी संकल्प लिया गया है।

