अयोध्या में स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में एक और ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण की तैयारी शुरू हो गई है। मंदिर के तीसरे तल पर ‘श्री राम यंत्र’ की स्थापना की जाएगी, जिसके लिए नौ दिवसीय वैदिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हो चुका है। मंदिर परिसर में शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में देशभर से संत-महात्मा, वैदिक विद्वान और श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा-अर्चना के साथ नौ दिनों तक अनुष्ठान चलेंगे।

कार्यक्रम के तहत 19 मार्च को राष्ट्रपति की उपस्थिति में राम मंदिर के तीसरे तल पर बने गर्भगृह में ‘श्री राम यंत्र’ की विधिवत स्थापना की जाएगी। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और इसे अयोध्या के लिए एक और ऐतिहासिक और दिव्य अवसर माना जा रहा है।

