मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कूटनीतिक प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर बातचीत कर क्षेत्रीय हालात और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर चर्चा की। गुरुवार को हुई इस बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि ईरान और आसपास के क्षेत्रों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कुशलता

भारत की पहली प्राथमिकता है। दोनों नेताओं के बीच ऊर्जा आपूर्ति और आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आवाजाही बनाए रखने के महत्व पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कहा कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है। भारत का रुख हमेशा से स्पष्ट रहा है कि सभी विवादों का समाधान बातचीत और कूटनीति के माध्यम से किया जाना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र में जल्द शांति बहाली की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

