मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने भारत के लिए राहत भरा संकेत दिया है। होर्मुज स्ट्रेट के पास फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फताली ने कहा है कि जल्द ही अच्छी खबर आ सकती है। फताली के मुताबिक, होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने को लेकर बातचीत जारी है और अगले दो से तीन घंटों के भीतर इस संबंध में सकारात्मक खबर मिलने की उम्मीद है। उन्होंने भरोसा

दिलाया कि ईरान भारतीय जहाजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। ईरानी राजदूत ने यह भी कहा कि भारत और ईरान के बीच लंबे समय से दोस्ताना संबंध रहे हैं और दोनों देशों के कई साझा हित हैं। इसी वजह से ईरान यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि भारतीय जहाजों को किसी तरह की परेशानी न हो और वे सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

