आयुष विभाग की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयुष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 211 लाभुकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर पाकुड़ प्रखंड के कोलाजोड़ा एवं कुड़ापाड़ा, लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड के तेसरो एवं बड़ाघघरी, हिरणपुर प्रखंड के देवापाड़ा और महेशपुर प्रखंड के आमलागाछी में आयोजित किए गए। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों डॉ राजेश कुमार,

डॉ सौरभ विश्वास, डॉ अशोक मेहता, डॉ अफरोज आलम, डॉ लवकुश यादव एवं डॉ कुलेश कुमार ने बताया कि जांच शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ एवं गठिया रोग, बच्चों से संबंधित रोगों आदि का निःशुल्क परीक्षण किया गया। साथ ही लाभुकों को मुफ्त दवा भी उपलब्ध कराई गई।
