Delhi Police की क्राइम ब्रांच ने नकली एनसीईआरटी किताबों के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने Shahbad Daulatpur के एक गोदाम पर छापा मारकर कक्षा 1 से 12 तक की 5011 पाइरेटेड किताबें बरामद कीं। इस मामले में गोदाम मालिक अरविंद कुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान एनसीईआरटी अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर पुष्टि की कि बरामद किताबें नकली हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी

मूल रूप से Bihar का रहने वाला है और पहले भी ऐसे मामलों में शामिल रह चुका है। फिलहाल क्राइम ब्रांच इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि नकली किताबें कहां छप रही थीं और किन-किन इलाकों में सप्लाई की जा रही थीं।

