लोकसभा में चर्चा के दौरान वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने नगीना से सांसद Chandrashekhar Azad को हल्के-फुल्के अंदाज में एक सलाह दे दी। सीतारमण ने कहा कि महाभारत में विदुर एक बेहद सम्मानित और विद्वान व्यक्तित्व हैं, इसलिए चंद्रशेखर को अपने नाम के साथ ‘रावण’ की जगह ‘विदुर’ जोड़ना चाहिए।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में हाथ जोड़कर उन्हें “चंद्रशेखर विदुर” भी कहकर संबोधित किया। इस पर सदन में हल्का माहौल बन गया और सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्षी सदस्य भी मुस्कुराते नजर आए। चंद्रशेखर आजाद और उनके पास बैठे Shatrughan Sinha भी इस दौरान हंसते दिखे।

