Meta Platforms के फोटो-वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Instagram में 8 मई से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कंपनी ने इंस्टाग्राम डायरेक्ट मैसेज से एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन (E2EE) फीचर हटाने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि अब इंस्टाग्राम पर की जाने वाली निजी चैट पहले की तरह पूरी तरह प्राइवेट नहीं रहेगी और जरूरत पड़ने पर कंपनी इन्हें एक्सेस कर सकेगी। यह फीचर दिसंबर 2023 में Instagram और Facebook

Messenger में शुरू किया गया था। कंपनी के मुताबिक यह फैसला ऑनलाइन चाइल्ड अब्यूज और संदिग्ध कंटेंट की पहचान करने के लिए लिया गया है, ताकि शिकायत मिलने पर चैट्स की जांच कर कार्रवाई की जा सके।

