झारखंड में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री Hemant Soren ने Jharkhand Vidhan Sabha Complex से पुलिस को गश्त और अपराध नियंत्रण के लिए 1477 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य के अलग-अलग जिलों में बनने वाले 12 अत्याधुनिक पुलिस थानों का ऑनलाइन शिलान्यास भी किया। साथ ही

युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। सरकार का कहना है कि नए वाहन और आधुनिक थानों से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और राज्य में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने झारखंड पुलिस को बधाई देते हुए कहा—जोहार।

