दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति यानी CEC की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और पार्टी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल मौजूद रहे। बैठक में असम विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं ने राज्य की राजनीतिक स्थिति और चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी की।

कांग्रेस नेतृत्व ने चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक को आगामी चुनावों की रणनीति तय करने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

