पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता स्थित लोक भवन में राज्य के नए राज्यपाल आर.एन. रवि से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास, कानून व्यवस्था और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर सहयोग और समन्वय का भरोसा दिया। शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल को श्रीमद्भगवद्गीता भी भेंट की और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता के रूप में वे

राज्य के समग्र विकास और जनता के हित से जुड़े सभी प्रयासों में राज्यपाल के साथ सहयोग करेंगे। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और दोनों नेताओं ने राज्य के विभिन्न मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा भी की।

