मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक और झटका लगा है. अमेरिकी सेना का एक KC-135 हवाई ईंधन भरने वाला विमान पश्चिमी इराक में क्रैश हो गया। अमेरिकी सैन्य कमान (CENTCOM) के अनुसार यह हादसा एक मिशन के दौरान हुआ और इसमें शामिल दो विमानों में से एक क्रैश हुआ, जबकि दूसरा सुरक्षित लैंड कर गया। अमेरिकी सैन्य कमान ने स्पष्ट किया कि दुर्घटना किसी दुश्मन के

हमले या फ्रेंडली फायर की वजह से नहीं हुई। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। KC-135 टैंकर विमान हवा में उड़ रहे अन्य लड़ाकू विमानों को ईंधन देने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। ये आधुनिक युद्ध में बेहद अहम माने जाते हैं क्योंकि इनके जरिए लड़ाकू विमान लंबी दूरी के मिशनों को बिना जमीन पर उतरें जारी रख सकते हैं।

