सोशल मीडिया पर एक स्ट्रीट शूट के दौरान हुई झड़प का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मोनिका कबीर नजर आ रही हैं, जिनका एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ विवाद हो गया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है। जानकारी के मुताबिक, मोनिका कबीर ढाका की एक व्यस्त सड़क पर रील शूट कर रही थीं। इसी दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति वहां से गुजरते हुए उनकी ओर देखने लगा। गुजरते समय उसका बैग कथित तौर पर कबीर से हल्का सा टच हो गया। इसके बाद जो हुआ, उसने आसपास मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि मोनिका अचानक

मुड़ती हैं और उस आदमी के पीछे भागी कैमरे की रिकॉर्डिंग जारी रहने के दौरान वह अपने हैंडबैग से उसे बार-बार मारती नजर आती हैं। वहीं बुजुर्ग व्यक्ति खुद को बचाने की कोशिश करता दिखाई देता है, जबकि आसपास खड़े लोग इस पूरे घटनाक्रम को हैरानी से देखते रहते हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय मूल की इन्फ्लुएंसर मोनिका कबीर इन दिनों बांग्लादेश में रह रही हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और इस घटना को लेकर बहस तेज हो गई है।

