पटना में स्टेट विजिलेंस यूनिट यानी SVU ने बड़ी कार्रवाई करते हुए BMSICL के उप महाप्रबंधक पंकज कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई उनके पटना स्थित तीन ठिकानों पर की गई। छापेमारी के दौरान अधिकारियों को 32 लाख रुपये नकद और करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये के सोना, चांदी और हीरे के जेवरात बरामद हुए। जांच में यह भी सामने आया है कि पंकज कुमार ने पिछले 13 सालों में करीब 96 लाख 46 हजार

रुपये की अवैध संपत्ति जमा की है। विजिलेंस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि उनकी पत्नी के नाम पर कंकड़बाग और कदमकुआं इलाके में कई फ्लैट भी खरीदे गए हैं। फिलहाल SVU पूरे मामले की जांच कर रही है और अवैध संपत्ति के अन्य स्रोतों का भी पता लगाया जा रहा है।

