बिहार के जहानाबाद में जीआरपी ने ट्रेन में लावारिस बैग से अंग्रेजी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार जीआरपी के मुकेश कुमार सिंह ने पटना–गया रेलखंड पर चल रही रांची–पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस में जांच के दौरान यह कार्रवाई की। मखदुमपुर और टेहटा स्टेशन के बीच एक संदिग्ध लावारिस बैग मिला, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से 17 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। फिलहाल पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है

और बैग के मालिक की पहचान करने के साथ-साथ यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसकी मंजिल क्या थी।

