झारखंड के रांची में खरसीदाग ओपी थाना क्षेत्र के कोचबोंग रिंग रोड पर बुधवार को एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। यह बस रांची से Raipur जा रही थी। बस में आग लगते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को तुरंत सड़क किनारे रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बस में करीब 30 से 40 यात्री सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की

टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या डीजल टंकी से रिसाव मानी जा रही है।

