झारखंड के बरही थाना क्षेत्र के जवाहर घाटी पुल पर बुधवार रात बड़ा हादसा हो गया। मछली से लदा एक ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे डैम में गिर गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही Jharkhand Police की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। गुरुवार को ट्रक को बाहर निकालने के लिए दो क्रेन और स्थानीय तैराकों की मदद ली गई, लेकिन डैम में गहरे पानी के कारण अभी

तक ट्रक और चालक को नहीं निकाला जा सका है। हादसे में ट्रक का खलासी घायल हो गया, जिसे पुल की रेलिंग में लगे पाइप के सहारे लटका हुआ पाया गया। बाद में उसे बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

