नरेंद्र मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता झंडे और बैनर

लगाने में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी यहां बीजेपी की पिछले 8 दिनों से चल रही “परिवर्तन यात्रा” का समापन करेंगे। इस दौरान वे पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन का आह्वान भी कर सकते हैं। ब्रिगेड मैदान में होने वाली इस रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
