झारखंड के पाकुड़–हिरणपुर मुख्य सड़क पर सोलगाड़िया के पास सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां हाईवा और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि हाईवा चालक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हाईवा बालू लेकर पाकुड़ की ओर जा रहा था, जबकि ट्रक ईंट लेकर हिरणपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सोलगाड़िया के पास दोनों वाहनों के

बीच तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा चालक वाहन के अंदर ही फंस गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

