केकेएम कॉलेज में विकसित भारत युवा संसद 2026 का जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न |

केकेएम कॉलेज में विकसित भारत युवा संसद 2026 का जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न |

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में विकसित भारत युवा संसद 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। बतौर मुख्य अतिथि एनएसएस समन्वयक डॉ. धनंजय कुमार मिश्रा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा संसद जैसे मंच युवाओं में नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.युगल झा ने की।

उन्होंने कहा कि युवाओं को देश के लोकतांत्रिक ढांचे को समझने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. विश्वनाथ साह, डॉ. सुशीला हांसदा, राहुल कुमार जिला खेल पदाधिकारी, डॉ. शिव प्रसाद लोहरा पूर्व प्राचार्य, केकेएम कॉलेज, डॉ. संजय कुमार सिंह प्राचार्य बी.एड. कॉलेज, अनिल कुमार शर्मा, डॉ. महबूब आलम, डॉ. नीलम कुमारी, डॉ. मनोहर कुमार, डॉ. हिमांशु शेखर महाकुर, डॉ. शकुंतला मुंडा तथा कुमार प्रशांत भारती शामिल थे। प्रतियोगिता का विषय आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक रखा गया था। निर्णायक मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पाँच प्रतिभागियों का चयन किया। चयनित प्रतिभागी में बमभोला उपाध्याय(प्रथम), दुर्गेश के. सोरेन(द्वितीय), ऋतु कुमारी (तृतीय), सुबी फातिमा(चतुर्थ) एवं गुलज़ार अली(पंचम) पर रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *