केरेडारी में इंस्टाग्राम लव स्टोरी का अंत जेल में, ब्रेकअप के बाद प्रेमी गिरफ्तार |

केरेडारी में इंस्टाग्राम लव स्टोरी का अंत जेल में, ब्रेकअप के बाद प्रेमी गिरफ्तार |

झारखंड के केरेडारी थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम से शुरू हुई एक प्रेम कहानी का अंत जेल में हुआ। बुंडू गांव के एक युवक को खूंटी जिले की एक युवती से 31 दिसंबर 2025 को इंस्टाग्राम के जरिए प्यार हुआ था। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी, लेकिन 10 फरवरी 2026 को दोनों का ब्रेकअप हो गया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। 12 मार्च को युवती सीधे खूंटी से केरेडारी के बुंडू गांव पहुंची और युवक को साथ लेकर थाने चली गई। केरेडारी थाना में पूरे दिन समझौते की कोशिश होती रही, लेकिन मामला नहीं सुलझ सका। इसके बाद पुलिस ने केरेडारी थाना कांड संख्या 137/2026 के तहत युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी विवेक कुमार के अनुसार युवती पहले भी दो युवकों पर इसी तरह के मामले दर्ज करा चुकी है और इस युवक से भी समझौते के नाम पर 30 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। फिलहाल युवती को 164 के बयान के लिए हजारीबाग कोर्ट भेजा गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *