बढ़ते भू राजनीतिक तनाव के बीच सोने चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। 12 मार्च गुरुवार को MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान सोने का भाव करीब 1,61,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,66,969 रुपये प्रति किलो तक आ गया। सिर्फ दो दिनों में ही चांदी की कीमत में 10,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि सोना भी करीब 1,500 रुपये तक सस्ता हुआ है।

आमतौर पर जब वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव बढ़ता है तो निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की ओर रुख करते हैं और कीमतों में तेजी देखने को मिलती है। लेकिन इस बार अंतरराष्ट्रीय हालात के बावजूद दोनों कीमती धातुओं में कमजोरी का रुख बना हुआ है।

