ईरान में जारी भीषण युद्ध के बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक साथ सैकड़ों कब्रें दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि ये कब्रें उन मासूम बच्चियों की हैं, जिनकी मौत स्कूल पर हुए मिसाइल हमले में हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 28 फरवरी को मिनाब में स्थित एक लड़कियों के प्राइमरी स्कूल पर मिसाइल हमला हुआ था। इस हमले में 165 बच्चियों की मौत हो गई थी। अब इस घटना को लेकर

बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में अमेरिकी सेना ने माना है कि यह हमला एक ‘बड़ी चूक’ का नतीजा था। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान लक्ष्य की पहचान में गलती हो गई, जिसके कारण स्कूल पर मिसाइल गिर गई। इस घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता जताई जा रही है और मासूम बच्चों की मौत को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

